अमेरिका से जंग की तैयारी कर रहा चीन!

0
चीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चीन इस साल अपने रक्षा बजट में 7 फीसद तक की वृद्धि कर सकता है। दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र पर चीन के अधिकार को लेकर चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद को देखते हुए चीन ने यह फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह भी माना जा रहा है कि अमेरिका के साथ संभावित टकराव के मद्देनजर भी चीन अपनी सैन्य क्षमता और बढ़ा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के हबीब बैंक को न्यूयॉर्क में बंद करने का आदेश

नैशनल पीपल्स कांग्रेस के प्रवक्ता फू चिंग ने कहा, ‘हम सभी विवादों को आपसी बातचीत और सहमति से सुलझाने की अपील करते हैं। इसके साथ ही हम अपनी संप्रभुता और अधिकारों की रक्षा करने के लिए खुद को तैयार भी करना चाहते हैं।’ फू ने कहा, ‘विशेषतौर पर हमें इस विवाद में दखल देने वाले बाहरियों से खुद की हिफाजत करने की जरूरत है।’ फू ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किस ‘बाहरी’ की बात कर रही हैं, लेकिन संकेतों से लगता है कि चीन का इशारा अमेरिका की ओर है। दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर पर कई देश अपना अधिकार जताते हैं और वे चीन के दावे को चुनौती देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  गृहयुद्ध में हालिया विजय मिलने पर सीरियाई राष्ट्रपति ने सहयोग के लिए ईरान को बधाई दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse