यूपी इलेक्शन: पूर्वांचल में बीजेपी को है अपनों से ही खतरा, इसिलिए वाराणसी में हैं नेताओं का जमावड़ा

0
यूपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : यूपी में अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनों के ही विरोध के चलते ‘नाको चने चबाने’ पड़ रहे हैं। जिसके चलते यहां की आठ विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। पिछले चुनाव में यहां की तीन सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा बनाया था। जिनको बचाने के लिए बीजेपी को इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। इसके कारण वाराणसी में करीब -करीब सभी सीटों पर बड़ा रोमांचक मुकाबला होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए किसके वोट के दम पर यूपी में सरकार बनाने का ख्याब देख रही है बीजेपी

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी से नाराज जनता को जहां खुश करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन के लिए डेरा डाल दिया है वहीँ पार्टी के शीर्ष नेता भी पूरी जोर शोर के साथ पार्टी को यहां अधिक से अधिक सीटें जितवाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम मोड़ तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की साख कैसे बचे, इस जददोजहद में बीजेपी का पूरा केंद्रीय नेतृत्व जुटा हुआ है। बावजूद इसके बीजेपी प्रत्याशियों को विरोधियों के साथ ही अपनों की भी चुनौती मिल रही है, जिससे कई सीटों पर लड़ाई रोचक होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse