यूपी चुनाव के बाद अब संसद में चढ़ेगा पारा, आज से होगी बजट सत्र की शुरूआत

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के आखिरी चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों की चुनावी गरमी भले ही बुधवार को थम गई। मगर आज से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सियासी पारा चढ़ना तय है। इसके लिए विपक्षी दल नोटबंदी, किसानों, महंगाई ओर अमेरिका में भारतीयों के साथ घृणा अपराध सरीखे मुद्दों पर सरकार की कथित विफलता को लेकर घेरेबंदी की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: 9 जनवरी से लगातार 32 दिनों तक लागू रहेगी धारा 144

वहीं देश में कर ढांचे के नए युग का आगाज करने का रोडमैप तय कर चुकी सरकार बजट सत्र के दूसरे हिस्से में जीएसटी लागू करने से संबंधित बिलों को पारित कराने को कमर कस चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  बजट सत्र के दौरान बिगड़ी सांसद ई.अहमद की तबीयत, इलाज के लिए ले जाए गए अस्पताल

विपक्षी दलों ने साफ संकेत दिया है कि शीत सत्र और बजट सत्र के पहले हिस्से में दोनों सदनों में संयुक्त रणनीति के साथ सरकार को घेरने में मिली कामयाबी को देखते हुए आपसी समन्वय का यह दौर जारी रहेगा। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों सदनों में तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, जदयू, राजद और वामदलों के नेताओं से सदन शुरू होने से पहले रोजाना मुद्दों पर चर्चा कर संयुक्त रुप से सरकार पर प्रहार करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल का पीएम पर हमला, कहा: गरीबों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse