EXIT POLLS: उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में चलेगा मोदी का जादू,पंजाब में चलेगी झाड़ू, उत्तराखंड में स्थिति साफ नहीं

0
EXIT POLLS
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

राज्यों के लिए वोटिंग खत्म होते ही अब एग्जिट पोल्स के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बहुमत से सरकार बनने का अनुमान है। अधिकतर सर्वे में बीजेपी को यूपी में बहुमत मिलने या उसके करीब पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 155 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एसपी को 135 से 147 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, बीएसपी को 81 से 93 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 8 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़िए :  भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती पर लोकभा में पीएम मोदी ने कहा आज हमारे पास बापू जैसा नेतृत्व नहीं है

टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक यूपी बीजेपी में 210 से 230 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बना सकती है। यहां सत्ताधारी एसपी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है, जबकि अन्य को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे के मुताबिक पश्चिम यूपी, अवध, रुहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरियों के घाव पर मरहम लगाने के लिए केंद्र के साथ साथ विपक्षी पार्टियां भी आगे आए: महबूबा

न्यूज एक्स-MRC के सर्वे में भी बीजेपी को 185 सीटों के साथ बहुमत के करीब दिखाया जा रहा है, जबकि एसपी-कांग्रेस को 120 और बीएसपी को सिर्फ 90 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज के सर्वे के मुताबिक कुल 402 सीटों के अनुमानों में बीजेपी को 164 से 176 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, सत्ताधारी एसपी को 169 से 169 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे में भी बीएसपी को खासा पीछे रखते हुए महज 60 से 72 सीटें मिलने का ही अनुमान लगाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर चुनाव 2017: 60 सीटों पर मतगणना जारी, कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी पीछे
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse