सावधान! संभल कर खेलें होली, अगर नोटों पर चढ़ गया रंग तो बढ़ जाएगी आपकी मुश्किल

0
नोट

इस बार होली खेलते वक्त अगर जेब में नए नोट पड़े हो तो सावधानी बरतें। अगर होली खेलते वक्त नोट पर रंग लग गया तो वो बेकार हो जाएगा और बैंक भी उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस तरह का एक मैसेज आजकल व्हाट्सऐप और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। और ये वायरल मैसेज सच भी पाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बैंको की गुंडागर्दी: आम जनता को कर रहे परेशान और मंत्रियों के लिए रात को भी कर रहे हैं काम

बैंक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है, कि अगर नवंबर में जारी हुए नए 500 और 2000 रुपये के नए नोट पर अगर रंग लग गया तो बैंक उसे स्वीकार नहीं करेगा। होली के रंग में रंगे नोटों को बदलने के लिए आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ही जाना पड़ेगा। आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत ऐसा किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: RBI की सरकार को चेतावनी, डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर शुल्क में कटौती का अंजाम सोच ले

आपको बता दें कि इस बावत आरबीआई ने बैंकों को गाइडलाइन दी है। जिसके तहत बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वो रंग लगे या फिर पेन से लिखे 500 और 2000 के नोट को स्वीकार न करें। पंजाब एंड सिंध बैंक के चीफ मैनेजर ने इस बाबत जानकारी दी है कि आरबीआई की तरफ से ऐसी गाइड लाइन जारी की गई है कि अगर 500 और 2,000 रुपये के नोटों पर कोई रंग या कोई पेन चलाया जाता है तो वह नोट बैंकों में जमा नहीं होंगे।

इसे भी पढ़िए :  ई-ट्रांजेक्शन में आई जबरदस्त गिरावट: आरबीआई