ई-ट्रांजेक्शन में आई जबरदस्त गिरावट: आरबीआई

0

पीएम मोदी अपने ज्यादातर रैली के संबोधन में डिजिटल इंडिया और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात करते रहते है। आज बहुत से लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यह बात कितनी सही है इसका अंदाजा आरबीआई द्वारा जारी रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबंदी के बाद जुलाई महीने में ई-ट्रांजेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई है और यह पिछले 5 महीनों में सबसे कम दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवंबर 2016 में ई-पेमेंट से 94 लाख करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ, जो दिसंबर में बढ़कर 104 लाख करोड़ और मार्च में 149 लाख करोड़ हुआ। इसके बाद जुलाई में इसमें गिरावट देखी गई और यह गिरकर 107 लाख करोड़ देखा गया, जो पिछले पांच महीने में सबसे नीचे देखा गया।

इसे भी पढ़िए :  कैशलेस अभियान चलाने वाली बीजेपी खुद अभी तक नहीं हो पाई कैशलेस! जरूर पढ़ें ये खबर

Click here to read more>>
Source: news state