मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कल शाम को लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ

0
मनोहर पर्रिकर
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गोवा विधानसभा चुनाव के बाद तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है। अब वह 14 मार्च को शाम पांच बजे एक बार फिर गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी को समर्थन देने वाली एमजीपी के नेता सुधीर ढवलीकर को उपमुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

दरअसल इससे पहले गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने का न्‍योता दिया। पर्रिकर ने रविवार को ही राज्‍यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्‍यपाल ने शपथ ग्रहण के बाद 15 दिनों के भीतर पर्रिकर को बहुमत साबित करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी पर बरसे राहुल, बुलेट ट्रेन पर बड़ा भाषण देने वाले रेलवे सेफ्टी पर भाषण क्यों नहीं देते

गौरतलब है कि पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई कि पर्रिकर ने रक्षामंत्री के पद से इस्‍तीफा दे दिया है लेकिन बाद में नितिन गडकरी ने स्थिति स्‍पष्‍ट करते हुए बताया था कि शपथ ग्रहण की तारीख तय होने के बाद ही पर्रिकर रक्षामंत्री का पद छोड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017: गोवा में रिकॉर्ड 83 फीसदी और पंजाब में 70 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड ने उनसे कहा कि अगर मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बनें तो वो समर्थन देने को तैयार हैं। मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष गोवा के विधायकों की बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और संसदीय बोर्ड से चर्चा की। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पर्रिकर ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उन्हें मान्य होगा और अगर गोवा में उनकी जरूरत है तो वह रक्षा मंत्री का पद छोड़ देंगे। गडकरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड ने मुझे उचित निर्णय लेने का अधिकार दिया था। जब मैं 21 विधायकों के समर्थन के प्रति आश्वस्त हो गया तब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने दावा पेश किया गया।

इसे भी पढ़िए :  अरूणाचल में कांंग्रेस का संकट खत्म, पेमा खांडू बने नए मुख्यमंत्री

अगले स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse