शेर पर सवार होकर आया दूल्हा, दहेज में मिलीं 3 दर्जन सोने की अंगूठियां, देखें वीडियो

0
दूल्हा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब तक आपने शादी में दूल्हों को घोड़ी या बग्घी पर आते हुए देखा होगा, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि एक दूल्हा अपनी शादी में शेर पर बैठकर आया था, तो आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन एेसा हुआ है मगर भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में। जी हां यहां के मुल्तान में एक दूल्हा अपनी शादी में शेर पर बैठकर आया। शेर पिंजरे में बंद था। उसके ऊपर दूल्हा बैठा हुआ था। दूल्हे का नाम शेख इरफान और उसके पिता का नाम शेख हशमत है। जब दूल्हे को यह अहसास हुआ कि वह इतना साहसी नहीं है कि शेर के ऊपर बैठकर अपने शादी में जा सके तो उसने पिंजरे में कैद शेर के ऊपर बैठकर शादी में एंट्री की। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दूल्हे ने कहा कि शेर पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री करना मेरा सपना था, जो मेरे पिता ने पूरा कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार दृढ़ता से प्रतिबद्ध: PM मोदी

शेख इरफान की शादी बिल्कुल शाही अंदाज से हुई। इस शादी में लगभग 15 हजार मेहमान मौजूद थे। दूल्हे ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। उसकी बरात में बरातियों ने नोट भी उड़ाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोग भी बराती बनकर शादी में उमड़ पड़े। वहीं दूल्हे को लड़की वालों की तरफ से लगभग 5 करोड़ का दहेज दिया गया, जिसमें 3 दर्जन सोने की अंगूठियां, दूल्हे के भाइयों के लिए बाइक और खुद दूल्हे के लिए एक कार शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  स्कॉर्पीन लीक: ‘दि ऑस्ट्रेलियन’ के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट पहुंची DCNS

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse