फ्रांस हमले के बाद आतंकवाद विरोधी प्रयासों को और बढ़ाएगा ब्रिटेन

0

दिल्ली

ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री टेरेसा ने कहा कि फ्रांस के शहर नीस में बास्तील दिवस के मौके पर आतंकी हमले को देखते हुए ब्रिटने में भी आतंकवाद विरोधी प्रयासों को और बढ़ाना होगा।

आगे टेरेसा ने कहा, ‘‘अगर यह आतंकवादी हमला था, तो हमें उन बर्बर हत्यारों को पराजित करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा जो हमारी जिंदगी को तबाह कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से बातचीत करेंगी और यह स्पष्ट करेंगी कि ‘ब्रिटेन को आतंकी हमलों के संबंध में अब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिए। क्योंकि हम अतीत में बहुत नरम रह चुके हैं।’

इसे भी पढ़िए :  मोसुल में हारने के बाद सीरिया के इस शहर पर हमला बोल सकता है ISIS

उधर लंदन के मेयर सादिक खान ने भी कहा कि वह नीस में बास्तील दिवस के मौके पर हुए हमले के मद्देनजर ब्रिटेन की राजधानी में सुरक्षा के स्तरों की समीक्षा कर रहे हैं। और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन में ISIS कर सकता है रसायनिक हमला, सरकार ने जारी की चेतावनी

नीस में हुए आतंकी हमले पर वहां की जनता के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए खान ने कहा, ‘‘आज हम इस हमले के मद्देनजर अपनी खुद की सुरक्षा के उपायों की समीक्षा करेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुई फायरिंग, 3 घायल, आरोप अकालियों पर