कनाडा के मिलोस राओनिच को हराकर दूसरी बार विम्बलडन चैंपियन बने मरे

0

एंडी मरे ने विम्बलडन ने खिताब अपने नाम कर लिया है। मरे ने रविवार को लंदन में पुरूष एकल फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर दूसरी बार विम्बलडन और तीसरी बार ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया।

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी 29 साल के मरे ने इससे पहले 2013 में भी विम्बलडन में खिताब जीता था। वहीं 2012 में वह अमेरिकी ओपन चैंपियन बने थे।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 455 रन, कोहली ने खेली 167 रनों की पारी

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में 11वीं बार हिस्सा ले रहे ब्रिटेन के मरे ने इस जीत के साथ छठे वरीय राओनिच की ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाला कनाडा का पहला खिलाड़ी बनने की उम्मीद भी तोड़ दी। मरे पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के अलावा किसी दूसरे खिलाड़ी से भिड़ रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पत्नी ने नहीं दिखाई हमदर्दी तो पति ने ebay पर कर दी नीलामी, 65,880 पाउंड की लगी बोली

मरे को दो घंटे और 48 मिनट चले इस मुकाबले के दौरान सिर्फ दो ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा, जबकि फाइनल तक के सफर के दौरान 137 ऐस लगाने वाले 25 साल के राओनिच मुकाबले में सिर्फ आठ ऐस लगा पाए।

इसे भी पढ़िए :  ये है प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल

मैच देखने के लिए दर्शकों के बीच कई नामी गिरामी हस्तियां मौजूद थी। इनमें सेंटर कोर्ट के रायल बॉक्स में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के अलावा ब्योन बोर्ग, बोरिस बेकर और स्टीफन एडबर्ड जैसे पूर्व चैंपियनों सहित हालीवुड स्टार ब्रेडले कूपर, बेनेडिक्ट कंबरबैच और ह्यू ग्रांट भी मौजूद थे।