हवाई यात्रा हुई बेहद सस्ती, अब ट्रेन जितने पैसों में लीजिए हवाई सफ़र का मज़ा

0

नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपनी प्रमुख घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों में किराया घटाकर राजधानी रेलगाड़ियों के एसी 2 टायर के किरायों के बराबर लाने का फैसला किया है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य ज्यादा यात्रियों को आकर्षित करना है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: ट्रेड फेयर में एंट्री टिकट में की गई कटौती, बच्चों की एंट्री हुई फ्री

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक नएयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि इसका उद्देश्य आखिरी बची सीटों को भरने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को आखिरी क्षणों में आसमान छूते किरायों की समस्या से बचाना है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के कारण जीएसटी का अप्रैल में लागू होना असंभव, राज्य कर रहे मुआवजे की मांग

इस निर्णय के तहत एयर इंडिया के दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु मार्गों पर उड़ानों के प्रस्थान के चार घंटे पहले किराया कम किया जाएगा। दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में एसी 2 का किराया 2870 रुपये, जबकि दिल्ली-चेन्नई का किराया 3905 रुपये है।

इसी तरह दिल्ली से कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु राजधानी का किराया क्रमश: 2890 रुपये व 4095 रुपये है। लोहानी ने कहा कि इस समय एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में 74 प्रतिशत सीटें भरी रहती हैं। प्रमुख मार्गों पर यह आंकड़ा लगभग 80 प्रतिशत तक रहता है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के मेक इन इंडिया को तगड़ा झटका, भारत में कारें बेचना बंद करेगी जनरल मोटर्स