BSNL ला रहा है जियो से भी सस्ता नेट और मुफ्त-वॉयस कॉलिंग, जानिए प्लान

0
BSNL
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ मार्केट में आई रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।  सूत्रों के अनुसार पता चला है कि बताया कि भारतीय मोबाइल टेलिकॉम मार्केट में प्राइस वॉर को और ज्यादा कड़ा करते हुए बीएसएनएल भी टैरिफ प्लान में कटौती करने जा रही है। बीएसएनएल के प्लान रिलायंस जियो से भी सस्ते होंगे।

इसे भी पढ़िए :  'साइरस ने टाटा ग्रुप के लिए परिवार का समय, पारिवारिक व्यापार कुर्बान कर दिए'

सूत्रों के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल भी रिलायंस जियो की तरह मुफ्त वॉयस कॉलिंग सुविधा देगी और उसकी कीमतें रिलायंस जियो से भी कम होंगी। इसके अलावा जहां रिलायंस जियो सिर्फ 4जी उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध है, वहीं बीएसएनएल का प्लान 2जी और 3जी यूजर्स के लिए होगा। बता दें कि देश में 4जी से ज्यादा लोग 2जी और 3जी का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  गोएयर ने दिल्ली से श्रीनगर जाने वाले विमान से 13 शराबी यात्रियों को उतारा

खबर के मुताबिक बीएसएनएल के चेयरमैन और डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी मार्केट और रिलायंस जियो की परफॉर्मेंस दोनों पर नजर है। 2017 की शुरुआत में ही हम लाइफटाइम फ्री-वॉयस कॉलिंग सुविधा ले आएंगे। हमारी योजना रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान लाने की है।  देश के कई बड़े राज्यों जैसे- केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अच्छी पकड़ रखने वाली बीएसएनएल जनवरी में इस प्लान को लाएगी।

इसे भी पढ़िए :  कैग ने सरकारी बैंकों की क्षमता पर जताया संदेह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse