पाकिस्तानी महिला की मदद को आगे आयी सुषमा स्वराज! पति के अत्याचारों से थी परेशान

0
सुषमा स्वराज
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा सोशल मीडिया के थ्रू देशवासियों की मदद करती नजर आती हैं। इसका एक और नमूना सामने है। सुषमा ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला के पासपोर्ट का रिनुअल करे और उसकी देश वापसी की व्यवस्था करे। महिला के अनुसार उसका पाकिस्तान में उसको प्रताड़ित करता है।

इसे भी पढ़िए :  Video: पाक होटल की नापाक हरकत, पीएम मोदी की फोटो को जूता मारने वाले को मालिक देता है फ्री कोल्ड ड्रिंक

 

सुषमा स्वराज से 44 साल की हैदराबाद की रहने वाली महिला के पिता ने उसकी स्वदेश वापसी में मदद मांगी थी। इसके बाद कई ट्वीट करके सुषमा ने जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग से महिला के पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उसकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  आज सुषमा के भाषण पर टिकी सबकी नज़र, UN के मंच से पाकिस्तान को देेंगी कड़ा संदेश

 

सुषमा ने ट्वीट किया, “मैंने भारतीय उच्चायोग से उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उनकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।” स्वराज के मुताबिक, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने पीड़िता से मुलाकात की। उच्चायुक्त ने पीड़िता को सुरक्षा और भारत वापस लाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़िए :  ग्वादर बंदरगाह पर घर में ही घिरा पाकिस्तान

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse