पाकिस्तानी महिला की मदद को आगे आयी सुषमा स्वराज! पति के अत्याचारों से थी परेशान

0
सुषमा स्वराज
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा सोशल मीडिया के थ्रू देशवासियों की मदद करती नजर आती हैं। इसका एक और नमूना सामने है। सुषमा ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला के पासपोर्ट का रिनुअल करे और उसकी देश वापसी की व्यवस्था करे। महिला के अनुसार उसका पाकिस्तान में उसको प्रताड़ित करता है।

इसे भी पढ़िए :  अब गाड़ी चलाते वक्त क्यों नहीं पड़ेगी ड्राइविंग लाईसेंस और आरसी की जरूरत, देखिए कोबरापोस्ट NEWS ROOM LIVE

 

सुषमा स्वराज से 44 साल की हैदराबाद की रहने वाली महिला के पिता ने उसकी स्वदेश वापसी में मदद मांगी थी। इसके बाद कई ट्वीट करके सुषमा ने जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग से महिला के पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उसकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  ओबीसी आरक्षण पर केंद्र का बड़ा फैसला, क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख सालाना से 8 लाख तक बढ़ाई

 

सुषमा ने ट्वीट किया, “मैंने भारतीय उच्चायोग से उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उनकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।” स्वराज के मुताबिक, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने पीड़िता से मुलाकात की। उच्चायुक्त ने पीड़िता को सुरक्षा और भारत वापस लाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़िए :  सियासी चोला पहनने की फिराक में आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse