मोदी सरकार भगवंत मान की जासूसी करवा रही है: आशुतोष

0

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सांसद भगवंत मान की जासूसी का आरोप लगाया है। पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि जब भगवंत मान बंगलुरु में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, तब गृह मंत्रालय के दो अफसरों ने भगवंत मान के बारे में पूछताछ की।

‘आप’ के नेता आशुतोष का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पास और कोई काम नहीं बचा है। वो सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं की जानकारी इकट्ठी करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में आतंकवाद हो रहा है, दलितों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों में उनकी दिलचस्पी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नौसेना का आरपीए विमान समुद्र में गिरा

आशुतोष ने मोदी सरकार पर नेताओं की निजी जिंदगी में दखल देने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, जब भगवंत मान जुलाई में स्वास्थ्य लाभ के लिए बंगलुरु गए थे। तब 18 जुलाई को वहां गृह मंत्रालय के 2 अफसर आए और मान की जानकारी इकट्ठी करनी चाही। अफसरों ने पूछा कि भगवंत मान यहां क्यों आए , कितने दिन ठहरे, क्या इलाज चला, किस-किस से मिले। उन लोगों ने 19 जुलाई को दोबारा स्वास्थ्य केंद्र आकर जानकारी इकट्ठी करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती है BJP और TMC

आतंकवादी नहीं हैं भगवंत मान

आम आदमी पार्टी का दावा है कि ये जासूसी मोदी सरकार के कहने पर हुई। आप नेता आशुतोष ने कहा कि भगवंत मान कोई आतंकवादी नहीं हैं। न कोई चोरी की है और न उनसे सुरक्षा का ही कोई खतरा है। अगर भगवंत मान अपनी निजी जिंदगी में जा रहे हैं तो मोदी सरकार वहां क्यों जासूसी करवा रही थी?

इसे भी पढ़िए :  मालामाल BJP: कुल 102 करोड़ चंदे में से अकेले बीजेपी को मिले 76 करोड़