शिवसेना कार्यकर्ता ने बहस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी को जड़ा थप्पड़!

0
असदुद्दीन ओवैसी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को संसद की पार्किंग में थप्पड़ मारा है। टीवी न्यूज चैनल जी 24 टास ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोरख गोपाल खरजुल ने दावा किया है कि उसने एक तीखी बहस के बाद ओवैसी को थप्पड़ मारा दिया था। गोरख गोपाल नासिक से सांसद हेमंत गोड़से के साथी हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश में बीजेपी का नया मास्टर प्लान तैयार, ये चार चेहरे लगाएंगे चुनाव में पार्टी की नैया पार!

महाराष्ट्र के रहने वाले गोरख गोपाल के मुताबिक वे दिल्ली में संसद देखने आए थे। इस दौरान जब उन्होंने देखा कि ओवैसी संसद की पार्किंग में खड़े हैं तो वह उनके पास गए और पूछा कि आप ऐसे विवादित और भड़काऊ बयान क्यों देते हैं? इसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई और गोरख गोपाल ने ओवैसी को थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट में गोपाल ने साथ ही कहा कि ओवैसी को थप्पड़ मारने का उसे कोई पछतावा नहीं है। गोरख गोपाल खरजुल का कहना है कि इस पूरी घटना की फुटेज संसद भवन के सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है।

इसे भी पढ़िए :  LIVE: संसद का बजट सत्र, मोदी बोलें - अच्छी चर्चा की उम्मीद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse