शिवसेना कार्यकर्ता ने बहस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी को जड़ा थप्पड़!

0
असदुद्दीन ओवैसी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को संसद की पार्किंग में थप्पड़ मारा है। टीवी न्यूज चैनल जी 24 टास ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोरख गोपाल खरजुल ने दावा किया है कि उसने एक तीखी बहस के बाद ओवैसी को थप्पड़ मारा दिया था। गोरख गोपाल नासिक से सांसद हेमंत गोड़से के साथी हैं।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर वंदे मातरम को लेकर भिड़े बीजेपी विधायक राज पुरोहित और एएमआईएम के विधायक वारिस पठान

महाराष्ट्र के रहने वाले गोरख गोपाल के मुताबिक वे दिल्ली में संसद देखने आए थे। इस दौरान जब उन्होंने देखा कि ओवैसी संसद की पार्किंग में खड़े हैं तो वह उनके पास गए और पूछा कि आप ऐसे विवादित और भड़काऊ बयान क्यों देते हैं? इसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई और गोरख गोपाल ने ओवैसी को थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट में गोपाल ने साथ ही कहा कि ओवैसी को थप्पड़ मारने का उसे कोई पछतावा नहीं है। गोरख गोपाल खरजुल का कहना है कि इस पूरी घटना की फुटेज संसद भवन के सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है।

इसे भी पढ़िए :  रिओ में चमके खिलाड़ियों पर कारपोरेट की नजर, मिलने लगे ऑफ़र्स !
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse