कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी गिरफ़्तार

0
कश्मीर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुलमाग से हिजबुल मुजाहिदीन के 6 आंतकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं।


बता दें कि कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने शनिवार रात सुरक्षाबलों के एक शिविर पर गोलियां चलाई थी। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने घटना पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में ब्लास्ट से पहले बम की तस्वीर सीरिया भेजी गई थी, आतंकी हमलों का ट्रायल का ट्रेन ब्लास्ट