अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से फोन पर बात, विधानसभा चुनाव में जीत पर दी बधाई

0
ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उन्हें हाल के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप ने मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने फोन पर बात की।

इसे भी पढ़िए :  लंदन आतंकी हमला: अबतक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, 3 हमलावर भी ढेर

स्पाइसर ने कहा कि नेताओं ने फोन पर बात की। स्पाइसर ने कहा, कि राष्ट्रपति ने आज सुबह जर्मन चांसलर मर्केल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें उनके दलों की चुनावी जीत पर बधाई दी। हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे और चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा मणिपुर में भाजपा की सरकार बनी थी। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: मोबाइल हैंडसेट्स की बिक्री में जोरदार गिरावट, पुराने नोटों से बिक्री का अनुरोध

यहां यह गौरतलब है कि अभी तक पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप लगातार भारतीय समुदाय और पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीएम मोदी के रिश्ते काफी अच्छे थे।

इसे भी पढ़िए :  नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा