पीएम मोदी ने रजनीकांत को फिल्म ‘2.0’ के लिए दी ये सलाह

0
रजनीकांत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ ने रिलीज़ से पहले ही सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कभी अपने बिग बजट को लेकर तो कभी अपने अनूठे स्पेशल एफ्फेक्ट्स को लेकर फिल्म ने अपनी जगह दर्शकों की चर्चा में बना रखी है ।

 

सूत्रों की मानें तो अब यह खबर आ रही है कि यह फिल्म प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ थीम वाली फिल्म साबित होगी। ‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम योजनाओं में से एक है, जिसका मकसद भारत में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करना है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कुछ महीने पहले रजनीकांत से बात की थी। उस वक्त रोबॉट पर काम शुरू ही हुआ था। प्रधानमंत्री ने सलाह दी थी कि यह फिल्म ‘मेक इन इंडिया’ थीम को बढ़ावा दे सकती है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ हुई टैक्स फ्री, अक्षय कुमार देंगे योगी के प्रदेश में स्वच्छता का संदेश

 

आमतौर पर भारत की बड़ी बजट की फिल्मों में काफी कुछ विदेशी होता है, उदाहरण के तौर पर विदेशी ठिकाने, विदेशी टेक्निकल क्रू, विदेशी विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) टेक्नॉलजी। रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर रोबॉट का सीक्वल रोबॉट 2.0 अलग किस्म की बड़ी बजट की फिल्म है। इसकी पूरी शूटिंग भारत में हुई है, इसके सभी टेक्निकल क्रू भारतीय हैं और इसकी वीएफएक्स टेक्नॉलजी भी भारतीय है।

इसे भी पढ़िए :  जब ओमपुरी ने की थी एक ढाबे पर नौकरी

 

रोबॉट 2.0 के निर्माता लीका प्रॉडक्शंस के सीओओ राजू महालिंगम ने ईटी को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से दिल्ली और चेन्नै में हुई है। उन्होंने कहा, “ग्रुप के तौर पर हमारा ठिकाना ब्रिटेन में हैं। हालांकि, हमने इस बार सब कुछ भारत में शूट करने का फैसला किया। यह फिल्म भारत की क्राउचिंग टाइगर, हिडन ड्रैगन साबित होगी। इस चाइनीज मूवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली थी।” महालिंगम का यह भी कहना था, “फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई और बाकी चेन्नै के ईवीपी फिल्म सिटी में। फिल्म को फ्यूचरिस्टिक साइंस फील देने के कारण इसकी प्रॉडक्शन कॉस्ट काफी बढ़ गई। हालांकि, क्वॉलिटी की फिल्मिंग कई भारतीय सिनेमाघरों को 3D स्क्रीन की तरफ शिफ्ट करेगी।”

इसे भी पढ़िए :  ..... तो इसलिए है ऐश्वर्या राय बच्‍चन 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन से दूर!

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse