फिर दहला पाकिस्तान, आत्मघाती हमले में 4 आर्मी जवान समेत 6 की मौत

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एख बार फिर पाकिस्तान बम विस्फोट से दहल गया है। बुधवार को पूर्वी लाहौर में एक आत्मघाती हमलावर ने सेना के एक वाहन के नजदीक खुद को उड़ा दिया। इस धमाके से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सेना के चार जवान भी शामिल हैं।  कई अन्य घायल हुए हैं। लाहौर के बेदियां रोड पर किए गए इस विस्फोट का निशाना एक जनगणना दल था। जियो टीवी ने पंजाब प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद खान के हवाले से कहा कि मारे गए छह लोगों में सेना के चार जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धमाके में 14 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल से प्राप्त टीवी फुटेज और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके में दो वैन और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की: आत्मघाती हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, 78 घायल

 

हमलावर के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह पता नहीं चल सका है कि वह पैदल था या मोटरसाइकिल पर सवार था। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गये और क्षेत्र की सुरक्षा घेराबंदी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  न्यूयॉर्क बम धमाकों का आरोपी निकला लादेन का भक्त, मांगी थी मौत, मिली गिरफ्तारी

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse