सुकमा हमलावरों का एक और ऑडियो आया सामने कहा- ‘जवानों से लिया आदिवासी महिलाओं के बलात्कार का बदला’

0
सुकमा
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ कके सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले के बाद कथित माओवादियों का एक ऑडियो सामने आया है। जिसके जरिए वो इस हमले को सही बताने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि यह टेप माओवादियों के राजनीतिक संगठन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ऑफ CPI (माओवादी) (DKSZC) ने जारी किया है। क्लिप में दवी किया गया है कि इन लोगों ने ही 11 मार्च और 24 अप्रैल को CRPF जवानों पर हमले किए। ऑडियो की मानें तो, ये हमले फासीवादी सरकार और ऑपरेशन ग्रीन हंट का जवाब देने के लिए किए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय जवानों से बर्बरता पर बोले अरुण जेटली, कहा-'कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, देेंगे करारा जवाब'

 

माओवादियों द्वारा जारी किया गया ऑडियो 16 मिनट और 42 सेकेंड का है। इस ऑडियो को हिंदी में जारी किया गया है। ऑडियो में कहा गया है कि 2016 में सरकार द्वारा उनके कैडर्स पर किये गये हमले में छत्तीसगढ़ में छह लोगों के अलावा ओडिशा में भी 21 लोग मारे गए थे। साथ ही उन लोगों का यह भी दावा है कि भारतीय फोर्स के लोग आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण करते हैं और ये हमला आदिवासी महिलाओं की गरिमा और सम्मान के लिए था। ऑडियो में बोल रहे शख्स ने खुद को DKSZC का प्रवक्ता ‘विकल्प’ बताया।

इसे भी पढ़िए :  सैनिकों को समय पर नहीं मिले मेडल, दुकानों से मेडल खरीदने पर मजबूर

 

मालूम हो कि 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवादियों ने CRPF की एक टीम पर हमला किया था। उस हमले में 25 जवान शहीद और छह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। शुत्रो के मुताबिक, लगभग 300 नक्सलवादियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया था। वहीं मौके पर कुल 99 जवान मौजूद थे। वे जवान उस इलाके में सड़क बनाने में मदद कर रहे थे। बताया गया कि नक्सलियों के पास रॉकेट लॉन्चर्स और AK47 जैसे हथियार भी थे।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलों के बीच मुठभेड़