पीएम मोदी जल्द करेंगे मंत्रिमंडल में फेरबदल, मनोज सिन्हा का हो सकता है प्रमोशन, सुषमा स्वराज की जगह लेंगी वसुंधरा राजे?

0
मंत्रिमंडल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संसद के मॉनसून सत्र के उत्तरार्ध के 12 अप्रैल को खत्म होने के तुरंत बाद पीएम मोदी ये बदलाव कर सकते हैं। मोदी कैबिनेट में बदलाव की उम्मीद तो सभी को है लेकिन इस बाबत जो नाम मीडिया में सामने आ रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह ले सकती हैं। सुषमा की तबीयत पिछले कुछ समय से नासाज रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर सरकार के 5 नए फैसले: कहीं राहत, कहीं आफत, जनता की परेशानी बरकरार

विदेश मंत्री के तौर पर सुषणा को काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं इसलिए उनकी जगह किसी अन्य को दिए जाने की चर्चा है। सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री के रूप में सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निपटारे कराकर काफी तारीफ बटोरी है। ऐसे में उनकी जगह लेने पर जनाकांक्षाओं का भारी दबाव होगा। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा महासचिव ओम माथुर को वसुंधरा की जगह राजस्थान का सीएम बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, RBI में गूंगे-बहरे गवर्नर को नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया है अस्त-वस्त

मनोहर पर्रीकर के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी गयी है। लेकिन माना जा रहा है कि इस मंत्रालय की अहमियत और जेटली पर अतिरिक्त बोझ को देखते हुए जल्द ही नए रक्षा मंत्री की घोषणा होगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी रक्षा मंत्री के तौर पर किसी ने चेहरे को मौका दे सकते हैं। ये चेहरा जो भी हो उसकी छवि पर्रीकर की तरह “ईमानदार” राजनेता की होगी। भारतीय रक्षा मंत्रालय पिछले कुछ सालों में कई घोटालों को लेकर चर्चा में रहा है इसलिए पीएम मोदी भावी मंत्री के “चाल, चरित्र और चेहरे” को लेकर विशेष सतर्क रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse