IPL-2017: आज मैदान में 10वें कप्तान के साथ उतरेंगे किंग्स XI, पुणे से मुकाबला

0
राइजिंग पुणे

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-10 में पहली बार ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व में उतरेगी। पंजाब ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। शनिवार को अपने दूसरे होम ग्राउंड इंदौर के होल्कर स्टेडियन में उसका सामना राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से होगा। पुणे ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

इसे भी पढ़िए :  'स्टंप घोंपकर कोहली को मारना चाहता था'- ओस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

पुणे सुपरजाइंट के पहले मैच में द.अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने पुणे को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। उनके साथ एक और लेग स्पिनर एडम जांपा भी हैं, जो पहले संस्करण में काफी कारगर साबित हुए थे। पहले मैच में हालांकि टीम के दो तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और दीपक चहार ने जरूर निराश किया था।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: किंग्स इलेवन पंजाब की पहली हार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से हराया

पंजाब की टीम अनुभव में हल्की है, लेकिन खेल के छोटे प्रारूप के अच्छे खिलाड़ी इस टीम के पास हैं। कप्तान मैक्सवेल, डैरेन सैमी, डेविड मिलर, इयोन मोर्गन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा जैसे बल्लेबाज हैं, तो वहीं गेंदबाजी में मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, वरुण एरोन, अनुरीत सिंह, मैट हेनरी, टी.नटराजन और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज पंजाब के पास हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुणे टेस्ट LIVE: चायकाल से पहले अश्विन-जडेजा ने कंगारुओं को दिए दो बड़े झटके,ऑस्ट्रेलिया स्कोर-153/4,