ऑस्ट्रेलिया ने फिर पार की हद, उड़ाया विराट कोहली का मज़ाक, देखें वीडियो

0
रांची टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे, रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने तीसरे दिन काफी रक्षात्मक खेल दिखाया और विकेट बचा कर खेलने का फैसला किया। पहला सत्र ख़त्म होने से ठीक पहले रनों की गति बढ़ाने के चक्कर में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ मुरली विजय , स्टंप आउट हुए।

इसे भी पढ़िए :  IPL : MI ने RCB को 5 विकेट से दी शिकस्त

दूसरे सत्र में टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाने के लिए टीम के कप्तान विराट कोहली आए और उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

विराट चोट के बाद मैदान पर लम्बे समय बाद वापसी कर रहे थे, लेकिन बल्लेबाज़ी में कोहली कुछ ख़ास नहीं कर सके और पैट कमिंस की बाहर जाती एक गेंद पर आउट हो गए।

इसे भी पढ़िए :  IND Vs WI: तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी कोहली एण्ड कंपनी, एंटीगा में 6.30 बजे से खेला जाएगा मैच

कोहली जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे, उस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कोहली से कुछ कहा, जोकि कोहली को बिलकुल भी रास नहीं आया और कोहली एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से भीड़ गए। कोहली ने मैदान से बाहर जाने से पहले मैदान पर मौजूद अंपायर से इस बात की शिकायत की।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 98-3, कोहली 56 रन पर नाबाद, 298 रन की बढ़त