धोनी पर तंज कसने वाले पुणे टीम के मालिक को साक्षी ने दिया सॉलिड जवाब

0
साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी भले ही किसी को सीधे जवाब नहीं देते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी किसी न किसी पोस्ट के जरिए धोनी की बात बोल ही देती हैं। साक्षी ने अब एक तस्वीर सोशल साइट पर पोस्ट की है, जिसे पुणे सुपरजॉएंट्स के को-ओनर हर्ष गोयनका को जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल, आरपीएस के को-ओनर हर्ष गोयनका ने टीम के पहला मैच जीतने के बाद ट्विटर के जरिए धोनी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था- महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर स्टीव स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान नियुक्त किए जाने का फैसला बिल्कुल सही था। स्मिथ ने साबित कर दिया जंगल का राजा कौन है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से कमतर साबित कर दिया। कप्‍तानी पारी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने ट्वीट हटा लिए। बता दें कि साक्षी नेचेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में अपनी फोटो पोस्ट की जबकि इस वक्त धोनी पुणे सुपरजाएंट का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़िए :  IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीता, टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता

बात यहीं खत्म नहीं होती। हर्ष ने फिर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- आरपीएस का बैटिंग आंकड़ा। मनोज तिवारी, रहाणे और क्रिस्टेन के पास बेस्ट स्ट्राइक रेट है। इसके बाद लगातार फैंस उन्हें जवाब दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि एक-दो मैचों से आप किसी की बैटिंग का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं? वहीं, कुछ ने उन्हें इसलिए लकी बताया क्योंकि टीम में धोनी हैं। और इस तरह की आलोचना से बचने के लिए कहा।

साक्षी धोनी अपने पति की पूर्व टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में टीम के ओनर एन. श्रीनिवासन ने कहा था कि वे धोनी को फिर कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। वे कप्तान के रूप में टीम की पहली पसंद हैं। बता दें कि सीएसके और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। टीम अगले साल वापसी करेगी। हो सकता है माही फिर सीएसके में कप्तानी करते दिखाई दें। एमएस धोनी ने अपने कुशल नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 6 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है।

#throwback !!

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

 

इसे भी पढ़िए :  धोनी की कप्तानी से हटने पर खुश हुए सहवाग, फैंस में मचा बवाल