पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की आलोचना करने पर घिरी IAS अधिकारी, किया कारण बताओ नोटिस जारी

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट खुले में शौच से मुक्त (ODF) भारत अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने वाली मध्यप्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी दीपाली रस्तोगी को राज्य सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, लेकिन मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार: सर्वे

 

देश के एक अंग्रेजी अखबार में इस महीने के पहले सप्ताह में एक लेख छपा था, जिसमें वर्ष 1994 बैच की आईएएस अधिकारी दीपाली ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये गये ओडीएफ की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने इस अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने के साथ-साथ इसके सफल होने पर भी यह कहकर सवाल उठाया था कि जहां पीने का पानी नहीं वहां शौचालय में कहां से पानी डाला जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  कैसे-कैसे हिंसा के शिकार होते हैं समलैंगिक पुरुष, पढ़ें पूरी खबर

 

भाषा की खबर के अनुसार, इसी लेख को लेकर उन्हें यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दीपाली रस्तोगी मध्यप्रदेश आदिवासी कल्याण विभाग की आयुक्त हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने पाक पर साधा निशाना, कहा- पड़ोस में पनप रहा आतंकवाद

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse