पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की आलोचना करने पर घिरी IAS अधिकारी, किया कारण बताओ नोटिस जारी

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट खुले में शौच से मुक्त (ODF) भारत अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने वाली मध्यप्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी दीपाली रस्तोगी को राज्य सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  सेना की भर्ती से कश्मीरी युवाओं को दूर रखे सरकार: VHP

 

देश के एक अंग्रेजी अखबार में इस महीने के पहले सप्ताह में एक लेख छपा था, जिसमें वर्ष 1994 बैच की आईएएस अधिकारी दीपाली ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये गये ओडीएफ की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने इस अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने के साथ-साथ इसके सफल होने पर भी यह कहकर सवाल उठाया था कि जहां पीने का पानी नहीं वहां शौचालय में कहां से पानी डाला जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत’

 

भाषा की खबर के अनुसार, इसी लेख को लेकर उन्हें यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दीपाली रस्तोगी मध्यप्रदेश आदिवासी कल्याण विभाग की आयुक्त हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कहा- नोटबंदी पर निकलेगा बड़ा घोटाला, पीएम की मां पर बोलने से किया इंकार

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse