BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

0
बडगाम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बडगाम के चदूरा में जारी मुठभेड़ के चलते सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दो दिन पहले ही पुलवामा में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

इसे भी पढ़िए :  बुराहन की मौत पर कश्मीर में कर्फ्यू, कई जगह हिंसा

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने के लिए इलाके को घेर लिया है। सेना की मौजूदगी की खबर मिलते ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला लिया है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने का शक जताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ‘कश्मीर में हिंसा भड़का रहा पाक, हमारे जवान निपट लेंगे’

सुरक्षा बलों ने आतंकियों की ओर से इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है।

आजतक के सौजन्य से खबर 

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने सांसदों-विधायकों से की अपील, कहा- अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दें