ATM लाइन में लगे लोगों को सहवाग ने दी सलाह, 6 दिन तक बर्फ में दबे रहने वाले हनुमात्थपा से कुछ सीखो

0
ATM

काले धन लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी ने 8 नवंबर को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों की बंदी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही देश भर में हडकंप मच गया। नोटों को बदलने, बैंकों में पैसे जमा करने व एटीएम से पैसे निकालने के लिए होड़ सी मच गई। बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लंबी कतारें लगीं हैं। लोगों को काफी परेशानीयों का सामना पड़ रहा है। जिसके चलते कई लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘काबिल’ और ‘रईस’ की लड़ाई में कूदे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, ट्वीट से मचा बवाल

ऐसे में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने देशवासियों को एक ऐसा संदेश दिया है जिसके बाद एटीएम लाइन में खड़े रहने पर भी आप गर्व महसूस करेंगे। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, यदि शहीद हनुमनथप्पा सियाचिन 35 फीट गहरे बर्फ में दबकर भी 6 दिन तक बचाय जाने का इंतजार कर सकते हैं, तो फिर क्या हम अपने देश को बचाने के लिए कुछ घंटे लाइन में नहीं लग सकते हैं?

इसे भी पढ़िए :  खराब खाने की शिकायत करने वाला BSF जवान तेजबहादुर रहस्यमय हालात में गायब, हाईकोर्ट पहुंचा परिवार