मायावती पर PM मोदी का जबरदस्त वार, BSP को बताया ‘बहनजी सम्पत्ति पार्टी’

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के उरई में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1992 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की एकता यात्रा लेकर चला था तो मुझे यहां आने का मौका मिला था। यूपी चुनाव किसकी सरकार बने और किसकी न बने, वहां तक सीमित नहीं है। बुंदेलखंड को तय करना है कि सपा-बसपा के चक्कर से निकलना है या नहीं। बुंदेलखंड के लोग किसी नेता की न सुनें। मेरी भी मत सुनिए, आप खुद सोचिए कि आपके साथ क्या हुआ। जो भी सरकारें आईं उन्होंने आपकी कोई गिनती ही नहीं की, लेकिन अब जो सरकार बनेगी उसमें बुंदेलखंड की आवाज को सुनने की व्यवस्था होगी। योजनाओं को लागू करने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा, जिससे हर सप्ताह रिपोर्ट ली जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  टिकट बंटवारे को लेकर फिर हो सकती है समाजवादी कुनबे में कलह, अगर इन 70 विधायकों को मिला टिकट..तो बिखर जाएगी पार्टी !

पीएम मोदी ने कहा कि आज बसपा पार्टी कहां से कहां पहुंच गई। जब 8 नवंबर को जब मैंने टीवी पर आकर कहा कि जिन बड़े-बड़े लोगों ने गरीबों को लूटा है, वही हजार और 500 के नोट गरीबों को लौटाने होंगे।  जब मैंने नोटबंदी की और सपा और बसपा जो एक-दूसरे के घोर विरोधी हैं, एक साथ मिलकर नोटबंदी का विरोध करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: 15 जिलों की 73 सीटों पर पहले चरण का चुनाव समाप्त, शाम 4 बजे तक 54 फीसदी हुआ मतदान

मायावती पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बहन जी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर पूरी तैयारी नहीं की थी. सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी। नोटबंदी से ज्यादा परेशानी इन्हें इस बात की है कि इन्हें तैयारी करने का मौका नहीं मिला। अब तो बीएसपी का नाम बदल गया है, बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गया है। बीएसपी बहनजी संपत्ति पार्टी बन गई है।

उन्होंने आगे कहा कि गरीब से गरीब मां-बाप से पूछोगे कि आपकी क्या इच्छा है, तो वे बच्चों की अच्छी शिक्षा की बात करेंगे। मैं उत्तर प्रदेश की सरकार को पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि प्राथमिक शिक्षा में भारत के पहले 20 राज्यों में यूपी का नाम ही नहीं है। बुंदेलखंड की हालत तो और बुरी है। प्रति व्यक्ति आय में भी पहले 20 राज्यों में भी यूपी का नाम नहीं है। गरीबी ने यहां जड़ें जमाकर रखी हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने खोला राज, कहा ‘परिवार के झगड़े ने कराया कांग्रेस से गठबंधन’

अगले स्लाइड में पढ़ें – उरई में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse