उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: 15 जिलों की 73 सीटों पर पहले चरण का चुनाव समाप्त, शाम 4 बजे तक 54 फीसदी हुआ मतदान

0
उत्तर प्रदेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान आज(11 फरवरी) को खत्म हो गया है। पहले कारण में वेस्ट यूपी के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर अतदान हुआ। शाम चार बजे तक 54 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, मथुरा में शाम पांच बजे तक 68.3 और मुजफ्फरनगर में 65 फीसदी वोट पड़े।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में पहली बार हुआ व्हीलचेयर क्रिकेट, वीडियो देखिए

 
गौरतलब है कि पहले चरण का मतदान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और ये आने वाले चरणों के मतदान की दिशा तय कर देगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो पार्टियों में मुकाबला न होकर क्रमश: भाजपा, सपा-कांग्रेस, बसपा और रालोद के बीच है। ऐसे में जो पार्टी यहां बढ़त बनाएगी वही पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दम भर पाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दर्दनाक: मां की लाश से लिपटकर दूध पीते इस मासूम की वीडियो देख फफक उठे लाखों दिल, देखें VIDEO

 

वोटिंग को लेकर भारी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदान किए। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोकराझार हमले से जुड़े संदिग्ध उग्रवादी को सेना किया गिरफ्तार

अगली स्लाइड पर पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse