मायावती पर PM मोदी का जबरदस्त वार, BSP को बताया ‘बहनजी सम्पत्ति पार्टी’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उरई में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें –

– सपा और बसपा एक दूसरे के जानी-दुश्मन हैं, लेकिन नोटबंदी के मुद्दे पर एक साथ थे।

– बीजेपी वादा करती है कि बुंदेलखंड की आवाज को सुना जाएगा

 

– नोटबंदी के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस सभी एक साथ हो गए

– मोदी बोले कि बहनजी ने कहा कि फैसले को लेकर पूरी तैयारी नहीं की थी, क्या सरकार ने तैयारी नहीं की थी या आपने नहीं की थी।

– मोदी बोले कि बहनजी की पार्टी ने नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा पैसा जमा किया बीएसपी का नया नाम है, बहनजी संपत्ति पार्टी।

-सपा,बसपा और कांग्रेस को बुंदेलखंड से चुन-चुनकर साफ कर दीजिए।

– 70 साल में बुंदेलखंड की जो बर्बादी हुई है उसे गढ्ढे से निकालने के लिए दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी का इंजन लगाना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में मस्जिद में धमाका, 27 की मौत, कई घायल

– बुंदेलखंड में लखनऊ से नेता सिर्फ अवैध खनन के लिए आते हैं, यहां पर लोगों की संपत्ति लूटी जा रही है।

– हम एक फोर्स बनाएंगे जिससे अवैध खनन रुकेगा।

-सैटेलाइट के द्वारा बुंदेलखंड को मदद की जा सकती है।

– बुंदेलखंड को बचाने के लिए सैटेलाइट का उपयोग किया जाएगा, अवैध खनन करने वालों का ठेका भी जाएगा।

– गरीब मां-बाप की इच्छा होती है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल जाए, लेकिन क्या कारण है कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के एडमिशन में शुरुआती 20 राज्यों में उत्तरप्रदेश का नाम नहीं है।

– हमारे देश में औसत प्रति व्यक्ति आय में उत्तर प्रदेश पहले 20 राज्यों में शामिल नहीं है, यहां पर भ्रष्टाचार, कुशासन की जड़ें जमा है।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश को मिले विशेष राज्य का दर्जा, नायडू ने PM से की मांग

-मैंने एक सभा में कहा था कि स्कैम के खिलाफ लड़ाई है इस पर तूफान मच गया, SCAM का मतलब है समाजवादी, कांग्रेस, अखिलेश, मायावती लेकिन कांग्रेस के नेता को इसका जवाब देना नहीं आया। उनके लिए स्कैम करना भी सेवा होता है।

– इन चुनावों में आपके पास मौका है कि आप उत्तर प्रदेश से स्कैम से बाहर निकालें

 

– तीन चरणों के चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश की जनता और चुनाव आयोग को बधाई, तीन चरण के बाद यह साफ है कि बीजेपी की सरकार बनना तय है।

– उत्तर प्रदेश में लोगों की सुनवाई नहीं होती है, यहां की कानून-व्यवस्था काफी खराब है।

– जब सपा की सरकार हो तो यहां का थाना सपा का कार्यालय हो जाता है और बसपा की सरकार हो तो बसपा का कार्यालय हो जाता है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में दंगल, शिवपाल ने 68 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तो अखिलेश ने 235 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट निकाली!

– गरीबों की जमीनों को बाहुबली लोग गैरकानूनी रुप से कब्जा कर लेते हैं, इन सभी लोगों के खिलाफ हमारी सरकार एक मुहिम चलाएगी और इन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।

– गुजरात के कच्छ में आज से 20 साल पहले अगर किसी सरकारी मुलाजिम का कच्छ में ट्रांसफर होता था तो उसे लगता कि उसे काला-पानी में भेज दिया, लेकिन आज वह जिला सबसे विकसित जिलों में शामिल है। अगर इरादा नेक हो तो विकास हो सकता है।

– आज के समय में किसानों का सबसे बुरा हाल बुंदेलखंड में है, बीजेपी की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी कर दी जाएगी। उत्तरप्रदेश के सांसद होने के नाते मैं यह वादा करता हूं कि पहली मीटिंग में किसानों की कर्जमाफी का फैसला कर दिया जाएगा।

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse