अखिलेश ने खोला राज, कहा ‘परिवार के झगड़े ने कराया कांग्रेस से गठबंधन’

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने एक अंग्रेजी अखबार से कांग्रेस-सपा गठबंधन के अस्तित्व में आने की वजह बताई है। अखिलेश ने कहा है कि अगर परिवार में झगड़ा न होता तो कांग्रेस से गठबंधन भी नहीं होता।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन : अगर बीजेपी जीती तो मुरली मनोहर जोशी बन सकते हैं मुख्यमंत्री

अखिलेश ने ‘द हिंदू’ अखबार से बातचीत में कहा, ‘’कांग्रेस के साथ गठबंधन हालात की वजह से हुआ है। अगर परिवार में झगड़ा नहीं होता तो कांग्रेस से गठबंधन भी नहीं होता। सीएम अखिलेश का ये बयान ऐसे समय आया है जब यूपी में करीब आधा चुनाव खत्म हो चुका है।
बता दें कि यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया है। विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं अमेठी-रायबरेली की पांच सीटों पर दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

इसे भी पढ़िए :  विवादों के बीच जनता को और जमे अखिलेश, इनकी लोकप्रियता आपको चौंका देगी!

अगले पेज पर पढ़िए – क्यों हुआ था परिवार में झगड़ा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse