बीजेपी पर बरसे राहुल, कहा- गोवा और मणिपुर में पैसे के बल पर चोरी की सरकार

0
राहुल गांधी
फाइल फोटो

गोवा और मणिपुर के मामले को लेकर कांग्रेस का रुख काफी आक्रामक हो गया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर करारा हमला बोला है। राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में कहा कि मणिपुर और गोवा में पैसे का प्रयोग किया गया। वहां की सरकारें चोरी की हैं।

इसे भी पढ़िए :  किसानों की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र व राज्यों को भेजा नोटिस

राहुल गांधी पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों का हमपर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद। हम दिल से पंजाब के लोगों के लिए काम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गोवा और मणिपुर में भी चुनाव जीता था लेकिन बीजेपी ने पैसे के बल पर वहां की सरकारें चोरी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, श्रीधरन, वैंकेया के साथ किया मेट्रो में सफर