अब कर्नाटक होगा कांग्रेस मुक्त, BJP की ये है तैयारी!

0
एस एम कृष्णा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कर्नाटक के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे एस एम कृष्णा को इसी हफ्ते बीजेपी में शामिल होना था लेकिन उनका यह कार्यक्रम अब कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। बीते बुधवार (15 मार्च) को उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम को संपन्न किया जाता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसकी वजह उनकी बहन के निधन की दुखद खबर है। एस एम कृष्णा इसी हफ्ते दिल्ली आए थे लेकिन उन्हें वापिस बेंगलुरु लौटना पड़ा। एस एम कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कृष्णा के एक सहयोगी ने जानकारी दी कि उनका बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम बाद में संपन्न किया जाएगा। कृष्णा इसी हफ्ते दिल्ली आए थे और पार्टी में उनके शामिल होने को लेकर उनकी अमित शाह के साथ मीटिंग हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  बोले हरिद्वार के वोटर, 'मोदी सरकार करेगी हरिद्वार का बेड़ा पार' देखिए हर की पौड़ी से खास रिपोर्ट

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने कृष्णा को पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। बता दें कि कृष्णा कर्नाटक के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वह लगभग 46 साल तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। 84 वर्षीय कृष्णा पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 1999 से 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे थे। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष्णा को राज्यसभा में भेजा जा सकता है या फिर उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष का पद भी दिया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कृष्णा पार्टी में दरकिनार किये जाने से निराश चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। कृष्णा पांच दशक से भी अधिक समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे।

इसे भी पढ़िए :  ‘पाक को सलाह देने से पहले अपने गिरेबान में झांके मोदी’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse