पंज्जे का चुनावी प्रचार: मथुरा में राहुल गांधी का ‘रोड शो’ आज

0
रोड शो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही हैं। सभी पार्टियां यूपी में सत्ता में आने के लिए पुर ज़ोर कोशिशों में लगी हैं। राहुल गांधी भी इसी दौड़ में 1 अक्टूबर को पदयात्रा निकालेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने के बाद वह होलीगेट तक जायेंगे। जहां से वो किसान रथ पर सवार होकर डेगी गेट तक रोड शो करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व सांसद के जेल से बाहर आने पर मिली पुलिस वालों को खुलेआम बख्शीश

इसके तहत ही वह एक अक्तूबर को शहर में लोगों के बीच जाएंगे। सुबह 10 बजे राहुल का द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। 10.15 बजे मंदिर से बाहर निकलकर पदयात्रा शुरू करेंगे। यहां से पैदल होलीगेट तक आएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद किसान रथ पर सवार होकर डीग गेट तक रोड शो करेंगे। साथ ही दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कालेज पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी बोले, चुनाव में हार के डर से इंदिरा गांधी ने नहीं की थी नोटबंदी

डीग गेट पर रोड शो समाप्त होने के बाद राहुल गांधी यहीं से आगरा के लिए चले जाएंगे। उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने सभी कांग्रेसीजनों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करने व रोड शो को सफल बनाने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने ‘गलत तथ्यों’ पर राहुल गांधी को घेरा, गंदी राजनीति न करने की दी सलाह

अगले पेज पर देखें राहुल गांधी की यूपी के गोंडा में ‘खाट सभा’ का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse