धार्मिक यात्रा पर निकले 20 लोग हुए हादसे के शिकार, सड़क पर लगे लाशों के ढेर

0
सिवानी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सैनीवास गांव में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे हुए एक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वाले सभी लोग पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे और राजस्थान में धार्मिक स्थल गुगामेडी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  काउंसलर की सुपारी देने वाले को थाइलैंड से भारत लाया गया, बीजेपी नेता का बेटा है आरोपी

हिसार जिले के सैनीवास गांव के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत 12 घायल

जानकारी के मुताबिक लुधियाना की समराला तहसील के गांव माछीवाड़ा के रहने वाले 20 लोग पिकअप में सवार होकर राजस्थान से लुधियाना जा रहे थे। ये हनुमानगढ़ जिले में स्थित गुगामेड़ी में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। गांव सैनीपुरा के पास जैसे ही इनकी पिकअप गाड़ी पहुंची तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे पिकअप गाड़ी पलट गई।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: 3 बजे तक 48.73 प्रतिशत मतदान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse