BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने किया हमला

0

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने किया हमला, वारदात सुबह 5 से 6 बजे की बीच की बताई जा रही है। हमले के बाद सेना के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि मुठभेड़ अभी भी चल रही है। सेना बाकी बचे दो और आतंकियों को मारने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ मंें 3 जवान भी शहीद हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने तोड़ी किसानों की कमर, बर्बादी की कगार पर पहुंचे गांव! जरूर देखिए राजधानी दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर की ये तस्वीर - COBRAPOST SPECIAL LIVE

हालांकि खबर ये भी आ रही है कि जिंदा बचे दो आतंकवादी जंगल की तरफ भाग गए हैं और छिपने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर चैंकिग की जा रही है ताकि आतंकी भागने में कामयाब ना हों पाएं।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: CM विजय रूपानी व प्रदेश BJP अध्यक्ष के कार्यक्रम में पाटीदारों का हंगामा