BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने किया हमला

0

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने किया हमला, वारदात सुबह 5 से 6 बजे की बीच की बताई जा रही है। हमले के बाद सेना के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि मुठभेड़ अभी भी चल रही है। सेना बाकी बचे दो और आतंकियों को मारने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ मंें 3 जवान भी शहीद हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  रोमियो की तुलना श्री कृष्ण से करने पर घिरे प्रशांत भूषण, मांगी माफी

हालांकि खबर ये भी आ रही है कि जिंदा बचे दो आतंकवादी जंगल की तरफ भाग गए हैं और छिपने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर चैंकिग की जा रही है ताकि आतंकी भागने में कामयाब ना हों पाएं।

इसे भी पढ़िए :  आज से पेट्रोल पंप पर भी बंद हो जाएंगे 500 के पुराने नोट ऐसे में क्या कर रहे हैं लोग देखिये COBRAPOST SPECIAL