दिल्ली पुलिस का दावा: ‘राहुल गांधी को नहीं किया अरेस्ट, वो खुद जिप्सी में आकर बैठ गए’

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या राहुल गांधी जानबूझ कर अरेस्ट हुए ? क्या राहुल ने खुद को चमकाने के लिए दिल्ली पुलिस को मोहरा बनाकर एक हाई लेवल ड्रामा रचा और क्या राहुल गांधी पूर्व सैनिक की मौत पर राजनीति खेल रहे हैं। ये वो तमाम सुलगते सवाल हैं, जो इस खबर को पढ़ने के बाद आपके ज़हन में भी कौंधने शुरू हो जाएंगे।

दरअसल पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के सुसाइड पर पॉलिटिकल ड्रामा अब बड़ा रूप ले चुका है। गुरुवार के दिन भी ये सियासी ड्रामा जारी रहा और दिल्ली पुलिस के लिए गुरुवार का दिन भी काफी मशक्कत भरा रहा। राहुल गांधी गुरुवार शाम तो 6 से 7 बजे के बीचे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही राहुल गांधी ने पुलिस को सूचना दी कि वे इंडिया गेट तक कैंडल लाइट मार्च निकालेंगे। अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि प्रदर्शन की अनुमति केवल जंतर-मंतर पर ही है। इसके बाद राहुल ने सरेंडर करने की बात कही और पुलिस से कहा कि मुझे अरेस्ट कर लो।

इसे भी पढ़िए :  भारत की दरियादिली देखकर चीन को आ जाएगी शर्म!

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने गिरफ्तार करने से मना कर दिया तो राहुल खुद पुलिस जिप्सी में जाकर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की जिप्सी को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ पत्रकारों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन एसपीजी ने उन्हें वहां से हटा दिया। आखिरकार पुलिस ने इसमें दखल दी और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी जैसे ही जंतर-मंतर पर पहुंचे, उन्हें जबरन पुलिस जिप्सी में बैठा लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर राहुल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, जानकर हो जाएंगे हैरान

साथ ही पुलिस का कहना है कि उन्होंने राहुल को घर पर छोड़ने का फैसला किया था। वे उसे फिरोजशाह रोड़ लेकर गए और वहां पर उतर जाने के लिए कहा। लेकिन राहुल गांधी ने उतरने के लिए मना कर दिया। तभी उन्होंने कुछ कॉल किए और उसके बाद दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस जिप्सी को घेर लिया और टायरों की हवा निकाल दी।

इसे भी पढ़िए :  Live INDvENG 4th Test: जयंत यादव ने भी मारा शतक

अगले स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर, next बटन पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse