सरकारी कर्मचारियों के ‘अच्छे दिन’! मोदी सरकार की पहल पर अब प्रमोशन में भी मिलेगा आरक्षण

0
प्रमोशन

सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के मसले पर सरकार सहमत हो गई है। सरकार का मानना है कि सभी विभागों में खासतौर पर निचले कैडर में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों के लिए तय सीमा तक आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा: जाट आंदोलन की चिंगारी, मंगाई गईं सेना की 56 कंपनियां, सरकार और पुलिस भी अलर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को समान अवसर और उनके समेकित विकास के लिए जरूरी है कि उनके लिए प्रमोशन में आरक्षण की सुविधा जारी रहे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार के कई कैडर में एससी और एसटी वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी संविधान में उनके लिए तय सीमा से भी कम है। इसलिए जब तक आरक्षण तय सीमा तक न पहुंच जाये, उन्हें यह लाभ मिलते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: चिंदबरम बोले, इंदिरा की तरह भूल कबूल करें पीएम

इस समय विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में एससी और एसटी के लिए 15 फीसद और 7.5 फीसद का कोटा ही पूरा नहीं हो पा रहा है। संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। राजनीतिक रूप से भी सरकार का यह कदम अहम माना जा रहा है क्योंकि यह खासतौर पर बसपा जैसी पार्टियों के मुद्दे को भी खत्म कर देगा।

इसे भी पढ़िए :  वक्त आ गया है कि एनएसजी में भारत की सदस्यता का मामला उठाया जाए: अमेरिका