नरेंद्र मोदी ऐप ने मचाई एप्पल और गूगल स्टोर में धूम, सबसे ज्यादा हो रहा है सर्च

0
एप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी के नोटबंदी पर हर कोई अपने पक्ष रख रहा है, चाहे वो आम जनता हो, नेता हो या फिर अभिनेता। हर कोई अपने अलग-अलग बयान दे रहा है। इसी के चलते नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के ऊपर मांगी राय जिसके लिए तैयार किया गया नरेंद्र मोदी ऐप जिस पर लोगों ने दी अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया। एप्पल और गूगल ऐप स्टोर में नरेंद्र मोदी ऐप सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला ऐप बन गया है। एप्पल स्टोर के फ्री ऐप्स में नरेंद्र मोदी ऐप को सबसे ज्यादा डाउनलोड भी किया गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में छापे जा रहे है 2000 के नकली नोट, BSF ने 2000 के 40 नकली नोट किए बरामद

22 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों से नोटबंदी पर राय मांगी थी। पीएम ने लिखा था, ‘करेंसी नोट पर लिए गए फैसले पर मैं सीधे आपकी राय जानना चाहता हूं। NM App में इस सर्वे में हिस्सा लीजिए।सर्वे में हिस्सा लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। एप्पल स्टोर में नरेंद्र मोदी लिखते ही टॉप 10 नतीजे नरेंद्र मोदी के नाम पर आ रहे हैं। एप्पल स्टोर में यह ऐप सबसे ज्यादा सर्च और डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नोटबंदी पर नहीं लगेगी रोक लेकिन परेशान ना हो पाएं आम लोग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse