टीवी पर तीन तलाक पर हो रही थी बहस, मौलाना साहब बोले- शरीयत से छेड़छाड़ करने वाली हुकूमत के कर देंगे टुकड़े

0
तीन तलाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में तीन तलाक का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उच्चतम न्यायालय इस पर निर्णय सुना सकता है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह की परंपराओं की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करने के लिए 11 मई की तारीख भी तय कर दी है। देश के अलग अलग चैनलों पर इस विषय पर बहस होती ही रहती है। ऐसी ही एक निजी चैनल पर बहस के दौरान मौलाना साहब ने सरकार पर शरीयत में दखल देने का आरोप लगते हुए सरकार के टुकड़े कर देने की धमकी दे डाली।

इसे भी पढ़िए :  UP Polls 2017: तीन तलाक का सवाल टाल गए राजनाथ, बोले- विरोधी फैला रहे अफवाह

बहस में शामिल मुफ्ती मंजूर जियाई जो मुंबई की हाजी अली दरगाह और माहिम दरगाह के सलाहकार भी हैं ने तीन तलाक का समर्थन करते हुए कहा कि, ” जब से देश आजाद हुआ है तब से हमे अपनी शरीयत से चलने की आजादी है तो आज उसमें बदलाव की कहां से बात आ गई। और मैं आपको जिम्मेदारी से ये बात कह दूं कि जो हुकूमत इस तरह की बातें करेंगी, या हमारे कानून के साथ छेड़छाड़ करेंगी। उनके भी टुकड़े होते हुए भी आप अपने चैनल से बताएंगे कि उनके भी वो टुकड़ें होंगे जो हमारे शरीयत के कानून के साथ छेड़छाड़ करेंगे।” मुफ्ती की इस बात पर एंकर समेत चर्चा में शामिल दूसरे लोग भड़क गए। इससे पहले तीन तलाक का मुद्दे को लेकर एक के बाद एक मुस्लिम महिलाएं सामने आकर प्रधानमंत्री मोदी से न्याय की गुहार लगा रही है। हाल ही में यूपी के सहारनपुर की रहने वाली सगुफ्ता ने पीएम मोदी को चिट्टी लिख न्याय की गुहार लगाई है और तीन तलाक खत्म करने की अपील की है। महिला की दो बेटियां और वह वर्तमान में गर्भवती है। महिला का कहना है कि उसका पति और ससुराल वाले उसका गर्भपात कराना चाहते थे, लेकिन मैंने अबॉर्शन कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पति ने मेरे साथ मारपीट करने के बाद तीन बार तलाक, तलाक… तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट आज जारी

अगले पज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse