प.बंगाल में सेना की तैनाती पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, पर्रिकर ने बताया सैन्य अभ्यास

0
मडकाईकर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लोक सभा में शुक्रवार सुबह TMC समेत पूरे विपक्ष ने पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। सेना की हलचल का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। जिस पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मैं विपक्ष के आरोपों से दुखी हूं। इसको मुद्दा बनाना गलत है। पर्रिकर बोले कि यह अभ्यास पुलिस के साथ मिलकर किया गया है, ऐसा ही अभ्यास 19, 21 नवंबर 2015 को भी हुआ था और पिछले 15-20 सालों से अभ्यास जारी है।पर्रिकर ने कहा कि ममता के सेना पर लगाए गए इन आरोपों से दुख हुआ है। यह मुद्दा राजनीतिक हताशा के कारण उठाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नेवी डे कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए रक्षा मंत्री, गोवा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

वहीं सेना के मेजर जनरल सुनील यादव ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि ममता बनर्जी के आरोप आधारहीन है, यह एक रुटीन अभ्यास है पिछले साल भी हमनें यहां अभ्यास किया था। उन्होने बताया कि चिट्ठी लिखकर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  97 प्रतिशत बंद 500 और 1000 के नोट बैंक में आए वापस? सवाल पूछने पर जेटली का आया ये जवाब...

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse