ITBP ने दी जवानों की पत्नियों को ये अजीबो-गरीब सलाह, ऐसे रखें अपने पति की निगरानी

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सुदूरवर्ती सीमांत क्षेत्रों में तैनात अपने जवानों और उनकी पत्नियों को एक अनोखी पुस्तक वितरित की है, जिसमें लिखा है कि अपने पति को दोबारा शादी नहीं करने दें और उनके रेजीमेंट संख्या और रैंक आदि की पूरी जानकारी रखें।

इसे भी पढ़िए :  CRPF जवानों ने वीडियो में बयां किया दर्द, सरकार को आइना दिखाते हुए पूछे ये गंभीर सवाल, देखें दोनों वीडियो

 

चीन-भारत सीमा पर तैनात रहने वाले बल ने अपने जवानों की पत्नियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए पहली बार इस तरह की पहल की है। यह पुस्तक अर्द्धसैनिक बलों की एक और बुकलेट के साथ वितरित की गई है जिसे जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य तथा निजी साफ-सफाई के मुददों के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, 200 सांसद शामिल

 

इन दो पुस्तकों की 85 हजार से अधिक प्रतियां प्रकाशित की गई हैं और जवानों को भेज दी गयी हैं। आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है। उन्होंने पीटीआई से कहा कि बल के सभी केंद्रों पर सख्त निदेर्श जारी किये गए हैं ताकि सैनिक जब वे छुटिटयों में अपने घर जाते हैं तो इन पुस्तकों को अपने परिवारों को दें।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद रवींद्र गायकवाड़ से एयर इंडिया ने हटाया बैन

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse