मायावती बोलीं, ‘अगर प्रधानमंत्री की नीयत साफ है तो क्यों भाग रहे हैं संसद से’

0
अंबेडकर

शीतकालीन सत्र के आठवे दिन भी संसद में पीएम की गैरमौजूदगी पर नोटबंदी को लेकर हंगामा जारी है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। राज्यसभा में नोटबंदी पर बहस के लिए विपक्षी दल पीएम मोदी को संसद बुलाने पर अड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को जमकर लगाई फटकार, कहा मैं 2019 में देखूंगा

विपक्षी दलों ने पीएम से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की जिसमें पीएम ने कहा था कि विपक्ष को हमारी तैयारियों से दिक्कत नहीं हैं बल्कि नोटबंदी के ऐलान ने उन्हें तैयारी करने का मौका नहीं दिया इसलिए भड़के हैं वो।

इसे भी पढ़िए :  राजीव चौक मैट्रो स्टेशन पर लगी LED स्क्रीन पर चली पोर्न फिल्म, शर्मिंदा हुए यात्री, VIDEO वायरल

कांग्रेस के गुलाब नबी आजाद ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष पर संसद को डिरेल करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन सरकार ने तो देश को ही डिरेल कर दिया।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि वह सदन के अंदर आकर बयान क्यों नहीं देते, दाल में जरुर कुछ काला है। अगर प्रधानमंत्री की नीयत ठीक है तो वे संसद से भाग क्यो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने जारी किया बुलेट ट्रेन पहला लुक

फिलहाल दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।