कांग्रेस नेता ने योगी सरकार से की अपील, आजम खान के खिलाफ करें कार्रवाई

0
आजम खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री आजम खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सत्ताधारी योगी सरकार से आजम खान पर वक्फ बोर्ड और सरकार की जमीन के कब्जे के आरोपों पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता फैसल खान ने राज्यपाल को खत लिखकर रामपुर से विधायक आजम खान पर वक्फ बोर्ड और सरकारी जमीनों और इमारतों पर कब्जे का आरोप लगाया है। साथ ही फैसल खान ने उनपर अखिलेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल में टूटा कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन, उपचुनाव में अकेले लड़ेगा वाम मोर्चा

 

10 अप्रैल को राज्यपाल को लिखे पत्र में फैसल खान ने आजम खान पर 14 आरोप लगाए हैं। 26 अप्रैल को राज्यपाल नाईक ने सीएम आदित्य नाथ को उचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा और उसकी एक प्रति फैसल खान के पास भी भेजी।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहां है 56 इंच का सीना?

 

राज्यपाल नाईक ने सीएम को भेजे पत्र में लिखा है, “लाला इस मामले का संज्ञान लिए जाने के साथ ही उचित कार्रवाई चाहते हैं। मैं उचित कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर रहा हूं।” राज्यपाल नाईक ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “ये सच है कि उन्होंने पहले भी शिकायत की है… हर बार मैंने उनकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अग्रसारित की है। इस बार शिकायत मुझे एक मेमोरंडम के तौर पर दी गयी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गयी। चूंकि मैं मुख्यमंत्री को अग्रसारित करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं कर सकता इसलिए मैंने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ को शिकायतक अग्रसारित की।”

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने साधा पीएम पर निशाना- दूध के धुले नहीं प्रधानमंत्री मोदी

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse