UN में भारत ने दिखाया पाकिस्तान को आइना, भारत का कोई राजधर्म नहीं, हम धर्म निरपेक्ष राष्ट्र

0
भारत
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवअधिकार की बैठक में भारत ने पाकस्तान को करारा जवाब दिया है। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा को पूरी तरह अहमियत दी जाती है।

इसे भी पढ़िए :  'चार महीनों में 65 हजार करोड़ के कालेधन की जानकारी मिली'

 
रोहतगी ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले के पाकिस्तान के आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में रोहतगी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़िए :  'लाल आतंक' को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मोदी सरकार का 'मास्टरप्लान', नक्सलियों का होगा सफाया

 
रोहतगी ने जोर देकर कहा कि भारत पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष देश है। इसका अपना कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं है. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां विचार और अभिव्यक्ति की आजादी को अहमियत दी जाती है।

इसे भी पढ़िए :  जाते जाते भी जहर उगलने से बाज नहीं आए रहील शरीफ

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse