अमेरिका में सिगरेट के चलते भारतीय हत्या

0
अमेरिका
file photo

यूएस में एक भारतीय शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक, यह हत्या एक सिगरेट की वजह से हुई। मामला गुरुवार (4 मई) का बताया जा रहा है। जिस शख्स की हत्या हुई उसका नाम जगजीत सिंह था। जगजीत की उम्र 32 साल के करीब थी। उसके रिश्तेदार पंजाब के कपूरथला जिले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जगजीत यूएस के मोडेस्टो सिटी में एक स्टोर चलाता था। वह पिछले डेढ साल से वहीं पर था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जगजीत ने जीजा ने बताया कि एक कस्टमर आया था जो कि जगजीत से सिगरेट मांग रहा था। जगजीत ने उससे आईडी प्रूफ मांगा। नाबालिगों को सिगरेट आदि नशे से दूर रखने के लिए वहां की सरकार ने आईडी प्रूफ देखने का निर्देश दिया हुआ है। जगजीत उसी का पालन कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  भारत के बनाए सलमा डैम पर तालिबानी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

शख्स ने जो आईडी दिखाई वह जगजीत को ठीक नहीं लगी। इस वजह से जगजीत ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इसपर दोनों के बीच बहस हुई। उसके बाद कस्टमर वहां से चला गया था। इसके बाद जब रात को 11.50 के करीब जगजीत स्टोर बंद करके जा रहा था तो एक अज्ञात शख्स ने आकर उसको चाकू मार दिया। अज्ञात शख्स मौके के फरार हो गया था। जगजीत को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां वह तकरीबन नौ घंटे मौत से लड़ता रहा। लेकिन अंत में उसने प्राण त्याग दिए।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने चुनाव जीताने के लिए रूस पर हैंकिंग के लगे आरोप को किया खारिज